पाच किलो गांजा के साथ दो महिला गिरफ्तार

माला मिश्रा , जोगबनी । जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के मोरंग जिला अंतर्गत कंचनबारी से नेपाल अनुसंधान विभाग की टीम ने दो महिला को साढ़े पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
हिरासत में लिए गए महिला की पहचान धनकुटा के साँगुरीगढी की 40 बर्षीया सिता राई व 29 बर्षीया बबिता राई के रूप में हुई दोनो महिला को हिरासत में लेकर अनुसंधान की बात कही गयी है। मोरंग पुलिस लगातार लागू औषध नियंत्रण के लिए सक्रिय रूप से काम रहे है ।

