Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

तुम मेरे भीतर सांस लेती हो : हरिमोहन

 

<pre>तुम मेरे भीतर सांस लेती हो

जब बरसात हो रही हो और
मन हो कॉफ़ी हाउस जाने का,
गर्म कॉफी के साथ अपने पसन्द के
रोल सैंडविच खाने का,
तो मुझे पहन कर निकल जाया करो
तुम मेरे भीतर सांस लेती हो।

जब बर्फ पर घूमने का मन हो कभी,
रास्ते भर बर्फ हो, दर्रे हों,हिमनद हों
मैं अपनी पीठ पर उठाए
पार कराऊंगा सभी।
तुम मेरे भीतर सांस लेती हो।

यह भी पढें   नेपाल के सर्वाधिक स्वयंसेवी शतक रक्तदाता प्रेमसागर कर्माचार्यद्वारा १८७ वी) पटक रक्तदान किया गया

गर्मियों में पाँव तपें रेत पर
फिर भी जरूरी काम से जाना हो,
थकी किसी यात्रा से लौटकर आना हो,
मेरा हाथ छाते की तरह पकड़े रहना,
तुम मेरे भीतर सांस लेती हो।

पतझड़ भी आएगा, हवाएं भी चलेंगी
फूल भी झरेंगे, पत्तियां भी गिरेंगी।
मैं पेड़ हूँ, खड़ा मिलूँगा,
तुम बदलते मौसम की प्रतीक्षा करना,
तुम मेरे भीतर सांस लेती हो।
प्रो. हरिमोहन
आगरा</pre>

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *