बिना अक्सिन अकेले ही सगरमाथा आरोहण की तैयारी में २७ वर्षीय भारतीय नागरिक अर्जुन वाजपेयी
काठमांडू, २१ नवम्बर । भारत उत्तर प्रदेश निवासी २७ वर्षीय युवक अर्जुन वाजपेयी ने बिना अक्सिन के सहारे अकेले ही विश्व के सर्वोच्च शिखर सगरमाथा का आरोण करने का घोषणा किया है । अर्जुन के नाम में इससे पहले ही एक विश्व रेकर्ड कायम हो चुका है । उन्होंने १० साल पहले ही सगरमाथा का सफल आरोहण किया है, उनका यह सफल आरोहण विश्व में ही सबसे कम उम्र में सगरमाथा आरोहण करनेवाले व्यक्ति के नाम में रेकर्ड है, उस समय अर्जुन १६ साल के थे ।
इस अवधि में उन्होंने नेपाल की कई हिमाल (पर्वत) को सफल आरोहण किया है । उनका मानना है कि अगर वह सफल हो जाएंगे तो यह भी एक रेकर्ड बननेवाला है । उनके अनुसार अकेले ही सगरमाथा आरोहण करनेवाले प्रथम भारतीय नागरिकों के रुप में उनका यह आरोहण दर्ज होनेवाला है । अर्जुन ने यह भी कहा है कि अगर अकेले ही सगरमाथा आरोहण के लिए नेपाल से अनुमती नहीं मिली तो वह चीन की ओर से आरोहण में सहभागी होनेवाले हैं ।

