जनतान्त्रिक तराई मुक्तिमोर्चा के भगत सिंह समूह ने हतियार बुझाया ।
१४ अप्रिल,जनकपुर,कैलास दास । सरकार के साथ वार्ता कर रही जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के भगत सिंह समूह ने रविवार जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा मे हाथ-हथियार बुझाया है ।
वार्ता टोली का संयोजक मनोज कुमार मण्डल ने जिला प्रशासन कार्यालय धनुषा मे पहुँच कर कटुवा पेस्तोल ९ थान, घरैया रिवलवर ३ थान, पेस्तोल १ थान, रिवलवर ३ थान, वोथ २ थान, नाल २ थान, घडी ५ थान, फ्युज वार ५ थान प्रहरी को सोपा है ।
हातहथियार बुझाते वक्त धनुषा के प्रहरी उपरीक्षक वसन्त कुमार पन्त और सशस्त्र प्रहरी उपरीक्षक सुवर्ण थापा मगर की भी उपस्थिति थी ।
जनतान्त्रिक तराई मुक्ति मोर्चा के संयोजक मनोज कुमार मण्डल ने कहा है कि वार्ता मे हुइ सहमति के अनुसार हाथहथियार सुपुर्द किया गाया है और अब सरकार को इमान्दारिता दिखाने की बारी है।
भगत सिंह समूह सरकार के साथ प्रथम चरण की वार्ता २०६८ फागुन १३ गते लुम्बिनी मे किया था । तथा दुसरा चरण की वार्ता २०६९ साउन २० गते सुनसरी के पकली मे किया था वार्ता समिति का संयोजक मण्डल ने यह जानकारी दी ।
वि.स.२०६१ साल मे गठन किया गया पार्टी के सशस्त्र आन्दोलन के क्रम मे ६९ कार्यकर्ता मरा गया था उन्होने बताया ।

