Wed. Aug 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोइराला, खनाल और गच्छदार को भी चीन आने का निमन्त्रण ।

 

koirala-shushilकाठमाडू, वैशाख-२,– माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल इन दिनो चीन भ्रमण पर हैं । उनकी चीन यात्रा को लेकर कइ तरह की अड्कलबाजी लगाइ जा रही है । प्रचण्ड की चीन यात्रा को बेइजिङ ने बहुत ही महत्वपुर्ण रुप से लिया है । तथा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन अब नेपाल के विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ अपना सम्बन्ध विस्तार करना चाहता है ।  दहाल की एक हप्ता लम्बी चीन भ्रमण से लौटने के बाद नेपाली कांग्रेस के सभापति सुशील कोइराला, एमाले अध्यक्ष झलनाथ खनाल और मधेसी जनअधिकार फोरम प्रजातान्त्रिक के अध्यक्ष विजय गच्छदार को भी अलग-अलग चीन आने का निमण्त्रण मिला है , राजनीतिक सुत्र से यह जानकारी मिली है ।vijay_kumar_gachhdar
दाहाल की तरह ही इन नेताओं की भी चीन के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सी जिनपिङ और प्रधानमन्त्री वेन जिआवाओ के साथ अलग-अलग भेटवार्ता करने की जानकारी प्राप्त हुइ है । पडोषी राष्ट्र भारत से भी कुछ कदम अगे बढकर चीन का उच्चतम राजनीतिक तह ने नेपाल के राजनीतिक नेतृत्व के साथ प्रत्यक्ष अन्तक्र्रिया करने को अत्यन्त राजनीतिक और कुटनीतिक दिलचस्पी के साथ देखी जा रही है । वर्तमान अवस्था मे और खिलराज रेग्मी सरकार के नेतृत्व मे चुनाव मे भाग नही लेने की घोषणा किये नेकपा माओवादी के अध्यक्ष मोहन वैद्य किरण और मधेसी जनअधिकार फोरम नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव पहले से ही चीन के साथ नजदिकी सम्बन्ध स्थापित किये हुये हैं । हालाकि वहाँ हुइ राजनीतिक परिवर्तन के बाद ये लोग बेइजिङ नही गयें हैं तथा इनलोगोम को चीन से कोइ निमन्त्रणा आया है या नही यह भी अभी प्रस्ट नही हो सका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com