Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी मेडिकल कलेज के सञ्चालक पर गोली प्रहार उपेन्द्र झा घायल

 

1जनकपुर,१६,अप्रिल,कैलास दास ।
जानकी मेडिकल कलेज के संचालक अशोक सिन्हा के निवास पर अज्ञात समूह ने मंगलवार को गोली प्रहार किया है ।
जनकपुर नगरपालिका ४ स्थित सरस्वती नगर मे अज्ञात समूह के गोली से महोत्तरी जिला के इटहर्वा निवासी उपेन्द्र ओझा गम्भीर घायल हो गये हैं । ओझा सिन्हा के प्रमुख सहयोगी है ।  घायल ओझा को उपचारक के लिए हेलिकप्टर से काठमाण्डू भेजा गया है ।

मोटरसाइकल से आए अज्ञात समूह ने सिन्हा के घर के गोट पर जा कर पहले सिन्हा जी कहाँ हैं हम उनसे मिलना चाहते है कहते हुए हल्ला किया । जब गेट खोलने पहुँचे ओझा तो उनके उर गोली फायर की ।

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

धनुषा के प्रहरी उपरीक्षक वसन्त कुमार पन्त के अनुसार ओझा को छाती मे गोली लगी है ।  घायल ओझा को पुलिस ने अपने मोटरसाइकल से अस्पताल पहुँचाया था ।
घटना मे सशस्त्र समूह के संलग्नता3
गोली प्रहार घटना मे शसस्त्र समूह की संलग्ता रही है । जनतान्त्रिक के राजन मुक्ति समूह ने टेलिफोन कर घटना की जिम्मेबारी ली है । समूह के प्रमुख राजन मुक्ति जनकपुर के संचार कर्मीयों को टेलिफोन करके कहा कि अजय मुक्ति के नेतृत्व मे गोली प्रहार किया गया है । राजन मुक्ति के अनुसार अपना पार्टी को सहयोग के लिए कहा गया था लेकिन जब अशोक सिन्हा सहयोग से इन्कार कर दिया तो उसके घर पर गोली प्रहार किया गया है । वैसे अशोक सिन्हा सभी परिवार के साथ भारत गए हुए है ।

यह भी पढें   विद्या सदन माध्यमिक विद्यालय में राखी, मेहंदी प्रतियोगिता से बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर जोर

पुलिस का अनुसन्धान
घटना को पुलिस गम्भीरता पूर्वक अनुसन्धान कर रही है यह बताया गया है । स्रोत के अनुसार पुलिस ने महोत्तरी के पिपरा से दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । लेकिन पुलिस ने इस बात की पुष्टि नही किया है ।

सिसि क्यामरा मे घटना छुपी2
मंगलवार को हुए इस घटना को  सीसी क्यामरा ने कैद किया है यह पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार अपराधी स्पष्ट रुप से सीसी क्यामरा मे दिख रहा है । कुछ ही दिनो अपराधी गिरफ्तार किया जाऐगा ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ – २१७ विद्यार्थी और १५ शिक्षक अभी भी सम्पर्क से बाहर

ओझा के स्वास्थ्य अवस्था

जनकपुर अञ्चल अस्पताल मे उपचार सम्भव नही होने पर हेलिकप्टर से उपेन्द्र ओझा को काठमाण्डू टिचिङ्ग अस्पताल मे लाया गया  है । ओझा के उपचार मे संलग्न एक चिकित्सक ने कहा कि सिटी स्केन कर दिया गया है और बुधवार को अप्रेशन किया जाऐगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com