भारतीय राजदूत मे श्रीरंजीत रॉय का नाम प्रस्तावित ।
पंकज दास । नेपाल के लिए नए भारतीय राजदूत के रूप में रंजीत रॉय का नाम प्रस्तावित किया गया है। वर्तमान भारतीय राजदूत जयन्त प्रसाद का कार्यकाल आगामी अगस्त महीने में पूरा होने के बाद उनके स्थान पर रंजीत रॉय को लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रॉय के नाम की स्वीकृति के लिए एग्रिमो को राष्ट्रपति भवन में भेजा जा चुका है। २३ साल की उम्र में ही विदेश सेवा में प्रवेश किए रंजीत रॉय नेपाल भुटान डेस्क के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। फिलहाल वो वियतनाम में भारतीय राजदूत के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।

