Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में १८ वर्षीया युवती के ऊपर सामूहिक बलात्कार, उसके बाद हत्या प्रयास

 

जनकपुुरधाम, २४ नवम्बर । धनुषा जिला मिथिला नगरपालिका–२ नकटाझिज निवासी १८ वर्षीया एक युवती के ऊपर सामूहिक बलात्कार हुआ है, बलात्कार के बाद उनको हत्या प्रयास भी हुआ है, लेकिन एक स्थानीयबासी के सहयोग से उनकी जान बच गई है । धनुषा पुलिस के अनुसार युवती के ऊपर ३ युवाओं ने सामूहिक रुप में दुष्कर्म किया है । घटना गत मार्गशीर्ष ३ गते की है, लेकिन सोमबार शाम ही समाचार बाहर आया है ।
घटना विवरण अनुसार मार्गशीर्ष ३ गते शाम में अभियुक्त ने युवती को घर से बाहर बुलाकर अपहरण किया था । और युवतीतको बर्दिबास लेजाकर बलात्कार किया था । घटना के बाद मोटरसाइकिल में ही उन लोगों ने युवती को जनकपुर की ओर ले गया, जब रास्ते में युवती कानूनी उपचार की बात की तो उन लोगों ने युवती को गाछी में लटकार कर मारने की कोशीश की । गाछी में लटकार कार अभियुक्त भागने के बाद एक स्थानीय ने उनको देखा और उद्धार किया ।
पीडित युवती की अवस्था आज भी गम्भीर है, उनकी उपचार जारी है । बलात्कार में संलग्न २० वर्षीय शिवचन्द्र कृपाल महतो और सरोज महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *