बानेश्वर में बैंक के सुरक्षा गार्ड पर खन्जर प्रहार कर भागने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
२५ नोभेम्बर, काठमांडू । राजधानी के नया बानेश्वर स्थित ग्लोबल आईएमई बैंक के सुरक्षा गार्ड पर खन्जर प्रहार करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है ।
गत आश्विन २९ गते बैंक का सुरक्षा गार्ड रुद्र बहादुर गुरुङ के ऊपर खन्जर प्रहार कर फरार अभियुक्त काठमांडस् महानगरपालिका थापागाउँ का ३१ वर्षीय शशि थापा को पुलिस ने गिरफ्तार की है ।
महानगरीय प्रहरी बृत्त बानेश्वर की टोली ने थापा को बुधबार हिरासत में लिया है ।
बैंक से पैसे लेने के लिए थापा गया और अचानक गार्ड पर खन्जर प्रहार कर उसे गम्भीर घायल बनाया था । और वह भागने में सफल हो गया था । जिसे आज नियन्त्रण में लिया गया ।
महानगरीय प्रहरी परिसर काठमांडू का प्रवक्ता डीएसपी प्रमेश विष्ट ने जानकारी दी कि थापा के ऊपर और अनुसन्धान जारी है ।

