Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जगदम्बा स्टिल उद्योग में विस्फोट, ४ मजदूर घायल

 
सांकेतिक तस्वीर

वीरगंज, २८ नवम्बर । बारा जिला जितपुर सिमरा उपमहानगरपालिका–२ सिमरा स्थित जगदम्बा स्टिल प्रा.लि. में विस्फोट होने से ४ मजदूर घायल हो गए है । घायलों में से १ की अवस्था गम्भीर है । लोहा को पिगालने के लिए निर्मित भट्टी विस्फोट हाने से यह हातसा हो गया है । जिला पुलिस कार्यालय बारा के अनुसार घटना आज सुबह पौन १ बजे की है ।
प्राप्त सूचना अनुसार सर्लाह जिला सक्रौल गांवपालिका–६ निवासी ४० वर्षीय विकिन्द्र यादव गम्भीर घायल हो गए है । नेशनल मेडिकल कॉलेज में उनका उपचार हो रहा है । इसीतरह सर्लाही जिला बरथवा नगरपालिका–५ निवासी २८ वर्षीय मुकेश साह सामान्य घायल हैं । बाँकी दो घायल भारतीय नागरिक हैं । घायल भारतीय नागरिक २६ वर्षीय नईमुदिन आलम और ४८ वर्षीय जनकदेव यादव का उपचार क्रमशः तराई अस्पताल और वीरगंज हेल्थ केयर अस्पताल में हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *