वीरगंज में सिसिटिभी कैमरा जडान के लिए १ करोड़ लागत की सुरक्षा योजना
वीरगंज, ३० नवम्बर । सेफर वीरगंज नामक संस्था ने वीरगंज शहर को आपराधिक घटनाओं से सुरक्षित रखने के लिए लगभग १ करोड लागत की सुरक्षा योजना सार्वजनिक किया है । वीरगंज के विभिन्न सड़क, चोक और बाजार में प्रशस्त सिसिटिभी कैमरा जड़ान संबंधी योजना संस्था ने सार्वजनिक किया है । सोमबार वीरगंज में एक कार्यक्रम आयोजन कर सेफर वीरगंज ने इसके संबंध में जानकारी दी ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पर्सा क्षेत्र नं १ से निर्वाचित सांसद् प्रदिप यादव ने उक्त योजना के लिए १० लाख रुपये सहयोग देने का प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । इसीतरह प्रदेश नं. २ के सांसद विभा यादव और करिमा बेगम ने ५–५ लाख सहयोग की प्रतिवबद्धता व्यक्त की है । कार्यक्रम के लिए प्रमुख अतिथि भी रहे सांसद यादव ने कहा कि वीरगंज की सुरक्षा सभी नागरिकों के लिए सरोकार का विषय है । उन्होंने दावा किया कि वीरगंज को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने के लिए अन्य जनप्रतिनिधियों की तुलना में उन्होंने विशेष जोर दिया है ।
सांसद् यादव के अनुसार वीरगंज शहर में सिसिटिभी कैमरा जडान संबंधी विषयों में प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री के साथ बातचीत हो चुकी है, इसीलिए जल्द ही आवश्यक कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा । उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि वीरगंज भन्सार से लेकर माइस्थान घण्टाघर तक के मैन सड़क को लक्षित कर सिसिटिभि कैमरा जड़ान होनेवाला है । इसके अलवा अन्य आवश्यक क्षेत्र में भी जडान की जाएगी ।
सेफर वीरगंज के संयोजक मनोज दास के अनुसार प्रस्तावित योजना के लिए वीरगंज महानगरपालिका स्थित विभिन्न ८ वडा कार्यालय की ओर से ३–३ लाख (कूल २४ लाख) सहयोग के लिए प्रतिबद्धता प्राप्त हुआ है । इसीतरह प्रदेश सांसद ओमप्रकाश शर्मा, राजेश्वर साह तेली, रमेश कुर्मी, जन्नत अन्सारी जैसे सांसदों से भी सहयोग की अपेक्षा है ।
संयोजक दास के अनुसार सेफर वीरगंज २०६७ साल में स्थापत संस्था है । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल पहले वीरंज में ८२ वटा सिसिटिभी कैमरा संचालित थी, लेकिन आज के दिन सिर्फ ५२ है, जो वीरगंज स्थित घण्टाघर, माईस्थान, गीता मन्दिर, आदर्शनगर, मकालु चोक, पुजन होटल चोक रोड, ठाकुरराम क्षेत्र, लिंकरोड, बसपार्क, गण्डक, रजतजयन्ती चोक जैसे क्षेत्र में है ।

