प्रथम वार्षिकोत्सव पर कंबल बितरण
माला मिश्रा जोगबनी । कोरोना महामारी का गाइडलाइन का पालन करते हुए हिपमत मीडिया प्रा लि बिराटनगर अपना प्रथम वार्षिकोत्सव के मौके पर आर्थिक अवस्था कमजोर वर्ग के 11 महिलाओ को 1 हजार नगद तथा कंबल बितरण किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार महासंघ मोरंग का अध्यक्ष बंधु पोखरेल , विशिष्ट अतिथि कवि व वरिष्ठ पत्रकार मीन कुमार नवोदित , आभा फाउंडेशन का अध्यक्ष आभा अनुपमा, संस्था का सलाहकार प्रकाश नारायण झा ने संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला । इस मौके पर संस्था का अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार साह , प्रधान संपादक प्रकाश प्रेमी ने आगंतुक अतिथि का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा किए गए सामाजिक कार्य पर चर्चा करते हुए सहयोग करने बालो के प्रति आभार जताया । संचालन रामप्रेम यादव ने किया । इस मौके पर निशान कडेल ,भाग्यश्री झा ,समझना , दीपिका , समझना आदि संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे ।



