देह व्यापार मामले में तीन बैंक कर्मियों को नेपाल पुलिस ने अदालत में किया पेश

हिमालिनी प्रतिनिधि, बिराटनगर । मोरंग पुलिस द्वारा विराटनगर के सुमित गेस्ट हाउस में रंगरेलिया करते रंगे हाथों दबोचे गये भारतीय यूनाइटेड बैंक के तीनों बैंक कर्मियों को जिला अदालत में पेश किया गया है । उपरोक्त जानकारी देते हुए मौरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मान बहादुर राई ने बताया की देह व्यापार तथा मानव खरीद बिक्री के केश में तीनों को अदालत में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को सात दिनों के रिमांड पर लिया है । उन्होंने बताया की अभी तीनो आरोपियों को पैंतीस दिनों तक जिला पुलिस मुख्यालय में ही रखा जायेगा । उन्होंने बताया की सभी आरोपियों पर देह व्यापार तथा मानव खरीद बिक्री का मुद्दा चलाया जा रहा है । फिलहाल तीनो आरोपियों से पुलिस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही हैं.

