Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीसरी शादी करनेवाले वडाध्यक्ष गिरफ्तार

 

सल्यान, ५ दिसम्बर । बहु विवाह करनेवाले वडाध्यक्ष को पुलिस गिरफ्तार किया है । घटना सल्यान जिला कुपिण्डे नगरपालिका–९ की है । कुपिण्डे नगरपालिका–९ के वडाध्यक्ष ईन्द्रकुमार कुमाई को पुलिस ने बहु विवाह के आरोप में गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना अनुसार कुमाई के साथ पहले ही दो पत्नी थी, साथ में ४ बच्चे भी हैं । जब उन्होंने तीसरी पत्नी के रुप में ग्वामी विष्ट के साथ शादी किया, तब पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है ।
सल्यान पुलिस के अनुसार शुक्रबार शाम कुमाई को जयतपानी से नियन्त्रण में लिया गया है । स्थानीय ५ व्यक्तियों पुलिस में उनके विरुद्ध शिकायत किया था । कुमाई को जिला पुलिस कार्यालय सल्यान में रखा गया है । पुलिस ने कहा है कि घटना के संबंध में अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com