नेपाली कांग्रेस ने किया सरकार विरुद्ध देशभर प्रदर्शन करने का निर्णय

काठमांडू, ५ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने सरकार विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है । शुक्रबार सम्पन्न पार्टी पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी बैठक ने कहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल के ऊपर पुलिस प्रशासन द्वारा दुव्र्यहार होने के करण कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है । कांग्रेस नेता अर्जुननरसिंह केसी के अनुसार मार्गशीर्ष २९ गते नेपाली कांग्रेस सरकार विरुद्ध देशव्यापी प्रदर्शन करेगी ।
बैठक के बाद नेता केसी ने पत्रकारों से कहा– ‘सरकार प्रतिपक्षी दल को निषेध कर रहा है, अधिनायकवाद के तरफ आगे बढ़ रहा है । तनहुँ घटना एक नमूना घटना है, जो पिछली बार घटी ।’ नेता केसी ने कहा कि तनहुँ घटना, कोभीड–१९ रोकथाम और भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दा को लेकर मार्गशीर्ष २९ गते ७७ जिलों में प्रदर्शन किया जाएगा ।
इसीतरह कांग्रेस पदाधिकारियों ने संसद् बैठक आह्वान के लिए भी सरकार से आग्रह किया है । कहा गया है कि परिस्थिति जटिलतापूर्ण और चुनौतीपूर्ण है, जनजीविका संकटपूर्ण बनती जा रही है, ऐसे मुद्दा को उठाने के लिए भी संसद् अधिवेशन आवश्यक है ।

