Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में राजतन्त्र के पक्ष में शक्ति प्रदर्शन (फोटो–फिचर और भीडियो)

 

काठमांडू, ५ दिसम्बर । राजतन्त्र और हिन्दू राष्ट्र के के पक्ष में काठमांडू में शक्ति प्रदर्शन हुआ है । प्रदर्शनकारियों ने गणतन्त्र और संघीयता के विरुद्ध नारे लगाए हैं । राष्ट्रीय झण्डा के साथ प्रदर्शन में आनेवाले लोगों हाथ में राजतन्त्र के पक्ष में विभिन्न नारा अंकित व्यानर और प्लोकार्ड था ।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी में दावा किया है कि गणतन्त्र और संघीयता धोका है । उन लोगों ने गणतन्त्र और संघीयता खारीज करने लिए मांग किया है । नहीं तो आन्दोलन से ही गणतन्त्र और संघीयता खारीद करने का उद्घोष प्रदर्शनकारी कर रहे थे ।
स्मरणीय है– राजवादी निकट व्यक्तियों ‘राष्ट्रीय नागरिक आन्दोलन २०७७’ के नाम से आन्दोलन शुरु किया है, जो बिगत कुछ दिनों से देशभर जारी है । उन लोगों का मानना है कि राजनीतिक पार्टियों का सरकार राष्ट्रघाती और भ्रष्टाचारी साबित होते जा रहा है, इसीलिए देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए राजतन्त्र को वापसी करना होगा और नेपाल को पुनः हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा ।
गजब की बात तो यह भी है कि राजावादी पार्टी के रुप परिचित कमल थापा के नेतृत्व में रहे राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी औपचारिक रुप में आन्दोलन में सहभागी नहीं हैं । लेकिन आन्दोलन में सहभागी अधिकांश व्यक्ति राप्रपा के ही दिखाई दे रहे हैं । साथ में राजनीतिक पार्टियों कि रवैया से आक्रोशित अन्य दलों के कार्यकर्ता एवं सर्वसाधारण भी आन्दोलन में सहभागी दिखाई दे रहे हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गयाबलभद्र जयंती

काठमांडू में आयोजित प्रदर्शन कुछ तस्वीरें यहां प्रस्तुत है–

तस्वीरः लिलानाथ गौतम/हिमालिनी

प्रदर्शनका भीडियो भी देखिए–

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com