गणतन्त्र और संघीयता समाप्त करने के लिए अग्रसर हैं प्रधानमन्त्री ओलीः अध्यक्ष यादव

जनकपुरधाम, ६ दिसम्बर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि वर्तमान प्रधानमन्त्री एवं सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली गणतन्त्र और संघीयता समाप्त करने के लिए आग्रसर हो रहे हैं । पार्टी निकट नेपाल बौद्धिक पेशाकर्मी महासंघ द्वारा शनिबार जनकपुरधाम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘नेकपा के ही दूसरे अध्यक्ष पुष्कमल दाहाल प्रचण्ड ने अपने राजनीतिक प्रतिवेदन में कहा है कि ओली गणतन्त्र समाप्त करने की खेल में हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि प्रधानमन्त्री ओली संघीयता और गणतन्त्र के विरुद्ध हैं, इसके लिए ‘खेल’ खेल रहे हैं ।’ अध्यक्ष यादव ने कहा कि देश में व्यवस्था तो परिवर्तन हो गया है, लेकिन शासक वर्ग में परिवर्तन ना होने के कारण समस्या हो रही है । उन्होंने आगे कहा– ‘शाषक वर्ग परिवर्तन नहोने के कारण प्राप्त उपलब्धी भी समाप्त होने की संभावना है । वर्तमान सरकार भी देश को कमजोर बनाने के लिए क्रियाशील है ।’
कार्यक्रम में जसपा के नेता शरतसिंह भण्डारी ने कहा कि आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धी को व्यवस्थापन करने में सभी दल असफल दिखाई दिए हैं, जिसके चलते आज संघीयता और गणतन्त्र के ऊपर प्रश्न करनेवाले शक्ति क्रियाशील हो रहे हैं । इसतरह प्रदेश नं. २ के मुख्यमन्त्री लालबाबु राउत ने कहा कि संघीय सरकार कानून बनाकर प्रदेश सरकार का अधिकार में हस्तक्षेप कर रहा है । उनका मानना है कि संघीयता विरोधी मानसिकता वाले लोग संघीय सरकार में रहने के कारण ऐसा हो रहा है ।

