Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत

 

रूस की राजधानी मॉस्को में शनिवार को कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। यह टीका उन लोगों को सबसे पहले दिया जा रहा है, जिनको संक्रमित होने का खतरा सबसे अधिक है। रूस अपने ‘स्पूतनिक वी’ नामक टीके का उपयोग कर रहा है। ‘स्पूतनिक वी’ विकसित करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि यह 95 प्रतिशत प्रभावी है और इसका कोई बड़ा दुष्प्रभाव नहीं है। हालांकि, सकारात्मक परिणाम के बावजूद टीके का सामूहिक परीक्षण अभी भी जारी है। हजारों लोगों ने टीकाकरण के लिए पंजीकरण किया है।

यह भी पढें   अभिमान नहीं, विनम्रता ही मनुष्य की सच्ची पहचान है : बिमल सरार्फ

बीबीएस की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष के अंत तक टीके की केवल 20 लाख खुराक बनने की उम्मीद है। मास्को के मेयर सगेर्ई सोबयानिन ने कहा कि यह सबसे पहले स्कूलों के कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मी और सामाजिक कार्यकतार्ओं को उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी मरीजों का 21 दिनों के गैप में दोनों इंजेक्शन दिए जाएंगे।

दर्जनों टीकाकरण केंद्र खोले गए
टीका लगना शुरू होने के साथ ही मॉस्को में शनिवार को 70 टीकाकारण केंद्र खोले गए। डॉक्टरों, शिक्षकों और स्थानीय निकाय के कर्मचारियेां को इसके लिए अपना समय निर्धारित करने के लिए कहा गया है। महापौर सोबयानीन ने बताया कि कुछ ही घंटों में पांच हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। रूस ने दावा किया कि ‘स्पुतनिक वी’ दुनिया का पहला पंजीकृत कोरोना टीका है, क्योंकि सरकार ने अगस्त की शुरुआत में इसे मंजूरी दे दी थी। हालांकि रूस कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की रूस के इस कदम की आलोचना करते हुए कहा था कि टीके का परीक्षण उस समय केवल कई दर्जन लोगों पर किया गया था। इस पर राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि उनकी बेटियों में से एक ने शुरुआती टीका लगवाया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com