Sat. Jul 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बुटवल में गोली चलने से एक घायल

 

बुटवल, ६ दिसम्बर । बुटवल मिलनचौक स्थित एक होटल में गोली चलने से राकेश न्यौपाने घायल हो गए हैं । न्यौपाने काठमांडू के स्थायी निवासी हैं । उनको उपचार के लिए लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल ले गया है ।
रुपन्देही पुलिस के अनुसार घटनास्थल अर्थात् मिलनचौक स्थित कलश होटल में ४ लोग रहे थे । पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में गैंडा के खाग तस्कर हैं । यही सूचना के आधार सदा पोशाक में परिचालित पुलिसकर्मियों ने होटल रुम को बाहर से लॉक कर दिया और पुलिस फोर्स को बुलाया । इसीक्रम में रुम के भीतर रहनेवालों ने होटल का दरवाज फोड़ दिया और बाहर आकर पुलिस के पास रहे पिस्तोल छीन लिया ।
पुलिस का कहना है कि इसी क्रम में न्यौपाने घायल हो गए हैं । पुलिस ने सुर्खेत स्थायी निवासी भक्तबहादुर थापा और जाजरकोट स्थायी निवासी कर्णबहादुर राउत को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने कहा है कि उन लोगों के पास से एक पीस खाग भी बरामद हुआ है । चार व्यक्तियों में से वीरेन्द्रबहादुर सिंह भागने में सफल हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *