पाकिस्तान में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या
पेशावर, प्रेट्र।
पाकिस्तान में एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई। पुलिस के अनुसार डेरा इस्माइल खान जिले की मदीना कॉलोनी में रहने वाला कईस जावेद स्थानीय पत्रकार था। दो मोटर साइकिल सवार हमलावर उसके घर में आए और जावेद को देखते ही उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए हत्या कर दी। उसके पेट में कई गोलियां लगी थीं। पुलिस ने इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की है।


