Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा खोलने को ले नेपाल के रानी तथा झापा के लसुना सीमा पर धरना प्रदर्शन

 

माला मिश्रा जोगबनी । नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह नेपाल बेरियर खोलने को लेकर चल रही नित्य एक घंटा का अनिश्चितकालीन धरना  पांचवे दिन भी जारी रहा । धरना पर बैठे कन्हैया लाल साह , सत्यनारायन साह , सदिना खातून , प्रीति झा , कमला शर्मा , सत्यनारायन यादव का कहना था कि सीमा सील रहने से भारतीय सीमा से सटे रानी इलाका का  लोगो को काफी परेशानी हो रहा है । महंगाई बढ़ गए है , लोगो का काम छिन गए है । शादी विवाह में अपने रिस्तेदार के यहां नही जा सकते । सीमावर्ती क्षेत्र का  बासिन्दा इस कारण से काफी परेशान है। सीमा नही खुलती है तबतक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । धरना कार्यक्रम में पहुचे नेपाली कांग्रेस का युवा नेता व समाजसेवी राजेश गुप्ता धरना पर बैठे लोगों का हौशला अफजाई किया ।

यह भी पढें   सुनसरी के विभिन्न स्थानों में आज भी कर्फ्यू

वही दूसरी ओर झापा जिला के लसुना नाका में भी नेपाल भारत खुला सीमा संवाद समूह का कार्यकर्ताओ मंगलवार को धरना दिया । इस धरना कार्यक्रम में बैठे संतोष कुमार , गणेश कुमार , केंद्रीय सदस्य इनामउल हक, समाजसेवी भोगेन्द्र यादव , छात्र नेता राकेश रोशन यादव ,  केन्द्रीय सदस्य पवन लाल कोच कहना था कि जबतक सीमा का बेरियर नही खुलता आज से अब इस बॉर्डर पर भी नित्य  धरना दिया जाएगा । इनलोगो का कहना था कि अभी विवाह का लगन है सीमा सील रहने से दोनो ओर के लोग परेशान है ।सीमावर्ती इलाके का लोगो को इस कारण से काफी दिक्कते हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com