Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूज को हार्ट अटैक,कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट

 

बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूज को हार्ट अटैक आया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एबीपी न्यूज के अनुसार, डायरेक्टर अहमद खान ने इस खबर की पुष्टि की है।

वेबसाइट IWMBuzz ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि अस्पताल में रेमो डिसूजा की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर है। इस दौरान रेमो की पत्नी लिजेल भी उनके साथ हैं।

यह भी पढें   सोेने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

रेमो अपनी बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए कई पुरस्‍कारों से सम्‍मानित हो चुके हैं, जिसमें IIFA, जी सिने और स्‍टार डस्‍ट जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं। वह झलक दिखलाजा, डांस इंडिया डांस और डांस प्लस जैसे शोज को जज भी कर चुके हैं। वह खुद की डांस एकेडमी भी चलाते हैं जहां हर साल वह युवाओं को डांस ट्रेनिंग देते हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com