रूपनदेही में राजशाही और हिंदू राष्ट्र पुनःस्थापना की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन
हिमालिनी सवांदाता रुपन्देही । रुपन्देही जिल्ला बुटवल ,भैरहवा में राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर देश भर के विभिन्न संगठनों एवम् शिवसेना नेपाल रुपन्देही जिल्ला अध्यक्ष बिपिन मल्लिक के अध्यक्षता में शान्ति प्रदर्शन एवम् मोटरसाइकिल और कार रैली आयोजित किया जा रही है और राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग की जा रहा है। प्रदर्शन आज दोपहर 1बजे भलवारी से शुरू होकर और बुद्धचौक, लुम्बिनी रोड,हनुमान मंदिर रोड, गल्लामंडी, मिलनचौक ,नारायनपथ होते हुए बुद्धचौक में समाप्त हुआ ।रैली कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शिव सेना नेपाल केन्द्रीय अध्यक्ष अनिल बाबा बस्नेत ने कहा राजशाही और हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर आज शिव सेना रुपन्देही एवम् बिभिन्न संघठनों द्धारा आज एकत्रित होकर मांग किया गया है और हिंदुत्व बचाने के लिए राजशाही और हिंदू राष्ट्र कायम की मांग बहुत जरुरी है और अगर जल्द से जल्द राजशाही और हिंदू राष्ट्र कायम नहीं हुआ तो ऐसी ही सड़क पर जगह जगह प्रदर्शन किया जायेगा ।पूर्व मन्त्री प्रकाश चित्रकार ने कहा कि राजशाही की अनुपस्थिति के कारण देश की राष्ट्रीयता संकट में है और विदेशी हस्तक्षेप बढ़ गया है, भ्रष्टाचार सीमा पार कर गया है और देश संघवाद के नाम पर कमजोर हो गया है।देश और जनता को बचाने के लिए हमलोगो को एकजुट होकर राजशाही और हिंदू राष्ट्र की बहुत आवश्यक है ।



