नेपाल के सन्तोष साह ‘बीबीसी मास्टर सेफ यूके–२०२०’ में उत्कृष्ट ६ नम्बर के साथ फाइनल राउण्ड में
काठमांडू, ११ दिसम्बर । ‘बीबीसी मास्टर सेफ यूके–२०२०’ में सन्तोष साह उत्कृष्ट ६ नम्बर पर आ गए हैं । उत्कृष्ट ६ में सेलेक्ट होते ही साह फाइनल राउण्ड में प्रवेश किए हैं । फाइनल राउण्ड दिसम्बर १७ के दिन होनेवाला है ।
सिरहा जिला कर्जन्हा के स्थायी निवासी साह अति कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के हैं । लेकिन अपने ही संघर्ष में आगे बढ़कर उन्होंने भारत और लंडन में स्थित पाँचतारे होटलों में सेफ का काम किया है । आज वही साह विश्व बाजार में नेपाली खाद्यान्न (डिस) का प्रचार–प्रसार कर रहे हैं ।
हां, साह बीबीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेपाली परिकार (डिस) बनाकर चर्चा करते हैं, यह कार्यक्रम दर्शक करोडों में हैं । बिहिबार प्रसारित ‘बीबीसी मास्टर सेफ यूके–२०२०’ में साह उत्कृष्ट ६ में आ गए हैं । प्रतियोगिता में साह नेपाली खाद्यान्न (परिकार) प्रस्तुत करते हैं । सेमिफाइनल राउण्ड में उन्होंने नेपाली (नेवारी परिकार) योमरी बनाया था । अर्थात् यमोरी से ही उनका फाइनल राउण्ड तय हुआ है ।

