Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक ऐसे नगर–प्रमुख, जिन्होंने व्यक्तिगत खर्च में एम्बुलेन्स खरीद किया

 

बागलुङ, ११ दिसम्बर । बागलुङ जिला ढोरपाटन नगरपालिका के मेयर (नगर–प्रमुख) देव कुमार नेपाली ने अपने व्यक्तिगत खर्च में नगरपालिका के लिए एम्बुलेन्स खरीद किया है । ४० लाख मूल्य बराबर की उक्त उम्बुलेन्स भन्सार छूट में खरीद की गई है । भन्सार छूट में एम्बुलेन्स का मूल्य ११ लाख है ।
नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत डिल्लीराम भट्टराई के अनुसार व्यक्तिगत खर्च में खरीद की गई उक्त एम्बुलेन्स एक औपचारिक कार्यक्रम मार्फत नगरपालिका के हस्तान्तरण करने की तैयारी है । ३ साल पहले सम्पन्न स्थानीय चुनाव में ही मेयर नेपाली ने जनता के बीच वोट मांगते वक्त नगरपालिका के लिए एम्बुलेन्स खरीद करने की प्रतिवद्धता व्यक्त किया था ।
स्मरणीय है, ढोरपाटन नगरापालिका के प्रमुख देवकुमार नेपाली एक उदाहरणीय मेयर हैं । जो अपने मेयर वापत प्राप्त पारिश्रमिक और भत्ता भी नहीं लेते हैं । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) संबंद्ध नेपाली जातीय दृष्टिकोण से दलीत वर्ग में पड़ते हैं । हाल ही में सम्पन्न संविधान दिवस में मेयर नेपाल को राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी के हाथ से सुप्रवल जनसेवा श्री तृतीय सम्मान भी मिला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com