जोगबनी के तकिया बस्ती में मंदिर निर्माण को लेकर शिलान्यास कार्यक्रम

माला मिश्रा जोगबनी । सीमावर्ती शहर जोगबनी के दक्षिण महेश्वरी स्थित तकिया वार्ड 18 में बजरंगबली के मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर का आधार शिला नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय द्वारा रखी गयी।इस मौके पर उन्होंने जमीनदाता स्व फूलों साह के पुत्र को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज के दौर में मंदिर के लिए जमीन देना धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा विकास को प्रथमिकता के साथ पूरा कर रही है जल्द ही सभी वार्डों में लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने वार्डवासियों को अस्वस्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत से जहाँ तक होगा पूर्ण सहयोग मिलेगा।मौके पर जमीनदाता अशोक साह ने बताया कि मंदिर निर्माण की प्रेरणा स्व पिताजी से ही मिली थी।इस मौके पर जमीनदाता अशोक साह के अलावे दिलीप साह,धर्मेंद्र साह, प्रदीप साह एवं वीरेन्द्र साह के तथा विरवल शर्मा, शिवनारायण साह, नीरज साह, विक्रम साह आशनारायण साह, वौका ठाकुर, कृपानन्द ठाकुर एवं नरेश साह व अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

