Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लालपर्सा में निःशुल्क आंख शिवर

 

वीरगंज, १८ दिसम्बर । वीरगंज महानगरपालिका–३० लालपर्सा स्थित धर्मशाला में निःशुल्क आंख शिविर आयोजन किया गया है । शुक्रबार साहिब दरबार सेवा संस्थान और जसपा नेपाल बीरगंज महानगर कार्य समिति की संयुक्त आयोजना में आयोजित शिविर में २३१ महिला और पुरुषों का आंख परीक्षण हो गया है ।
शिविर के लिए माट्रिका आई फाउन्डेसन का सहयोग रहा है । परीक्षक के लिए आए ७५ व्यक्तियों के आंख में मोतियाबिन्दु पाया गया है । जसपा के युवा नेता हरेराम गुप्ता के आंख जांच संबंधी कार्य जारी है । उनके अनुसार मोतियाबिन्दु से व्यक्तियों को पौष ५ गते से निःशुल्क ऑप्रेशन शुरु की जाएगी ।
शिविर जसपा नेता राजेश मान सिंह, जिला के वरिष्ठ नेता प्रेमबाबु पटेल, युवानेता मुकेश द्धिवेदी, अमोद यादव, महानगर अध्यक्ष लियाकत अली, स्थानीय नेता दिजानाथ मण्डल, गगनदेव यादव, नागेन्द्र यादव, जितेन्द्र मण्डल, कृष्ण साह, राजेश यादव, ओमप्रकाश साह, रोशन श्रेष्ठ, सोनालाल महतो, राधेश्याम गुप्ता, माइकल मण्डल, माट्रिका आई फाउन्डेसन के रूबी राउत, रविन्द्र कुमार गुप्ता, संजय कुमार जैसे व्यक्तियों की सहभागिता रही ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम सोना चांदी व्यवसायी संघ का31 साल बाद कार्यालय का हुआ शुभारंभ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com