नेपाली कांग्रेस द्वारा आकस्मिक रुप में पार्टी पदाधिकारी बैठक आह्वान

काठमांडू, २० दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस ने आकस्मिक रुप में पार्टी पदाधिकारी बैठक आह्वान किया है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा आकस्मिक रुप में संसद् विघटन का प्रस्ताव राष्ट्रपति समक्ष पेश होने के बाद कांग्रेस ने पदाधिकारी बैठक आह्वान किया है ।
बैठक आज १ बजे पार्टी सभापति निवास बुढानिलकंठ में बुलाया गया है । कांग्रेस स्रोत का कहना है कि संसद् विघटन संबंधी विषयों को लेकर ही कांग्रेस पदाधिकारी के बीच विमर्श होने जा रही है ।

