Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् बिघटन विरुद्ध ९ विद्यार्थी संगठन द्वारा प्रतिरोध आन्दोलन घोषणा

 

काठमांड, २२ दिसम्बर । विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से आबद्ध ९ विद्यार्थी संगठन का कहना है कि संसद् बिघटन प्रधानमन्त्री ओली का असंवैधानिक और अलोकतान्त्रिक कदम है । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस संबंद्ध नेपाल विद्यार्थी संघ (नेविसंघ) के संयोजन में आज सम्पन्न विद्यार्थी नेताओं का कहना है कि संविधान रक्षा के लिए सहकार्य के साथ आगे जाना होगा । इसके साथ–साथ संसद् बिघटन के विरुद्ध देशव्यापी प्रतिरोध आन्दोलन करने का निर्णय भी विद्यार्थी नेताओं ने लिया है ।
बैठक में नेविसंघ के अध्यक्ष राजीव ढुंगाना, अनेरास्ववियू सह–संयोजक रञ्जित तामाङ, राष्ट्रिय विद्यार्थी संघ के अध्यक्ष मनिष मिश्र, समाजवादी विद्यार्थी युनियन के अध्यक्ष रुपनारायण श्रेष्ठ, अखिल छैटौं के अध्यक्ष विमल पोखरेल, अखिल पाँचौ के अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विप्लव निकट अखिल (क्रान्तिकारी) के अध्यक्ष चिरञ्जिवी ढकाल, गोपाल किराँती सम्बद्ध अखिल (क्रान्तिकारी) के महासचिव सुन्दर रायमाझी और अखिल नेपाली विद्यार्थी युनियन के सचिवालय सदस्य मनिष भट्टराई सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *