Sat. Aug 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा में विभाजन रोकने के लिए चीन द्वारा की गई प्रयास असफलः पूर्व राजदूत रंजीत रॉय

 
रंजीत रॉय, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ दिसम्बर । नेपाल के लिए भारतीय पूर्व राजदूत रंजीत रॉय ने कहा है कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) विभाजन रोकने के लिए चीन द्वारा की गई प्रयास अन्ततः असफल हो गया है । उनका मानना है कि नेकपा विवाद मिलाने के लिए चीन ने सहजीकरण का भूमिका निर्वाह किया था, लेकिन असफल रहा ।
भारतीय पत्रिका द इकोनोमिक टाइम्स में एक आर्टिकल लिखते हुए उन्होंने कहा है कि जब तक चीन प्रधानमन्त्री ओली के समर्थन में रहा, तब तक सब ठीक–ठाक था । पूर्व राजदूत रॉय ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री ओली उस समय तक भारत विरोधी राष्ट्रवाद को प्राथमिकता दे रहे थे ।
लेख में कहा गया है कि पिछली बार ओली अपने रणनीति परिवर्तन कर भारत के साथ संबंध सुधार के लिए प्रयासरत थे और भारत भी ओली को साथ दे रहा था । बताया गया है कि जिसके चलते भारत के विभिन्न पदाधिकारियों ने नेपाल भ्रमण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com