संसद् बिघटन का निर्णय सही है, जिसके चलते प्रधानमन्त्री ओली ने देश को बचायाः बिजुक्छे

काठमांडू, २२ दिसम्बर । नेपाल मजदूर किसान पार्टी के अध्यक्ष नारायणमान बिजुक्छे ने दावा किया कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा संसद् बिघटन संबंधी जो निर्णय हुआ है, वह सही है । उन्होंने यहाँ तक कहा है कि संसद् बिघटन संबंधी निर्णय के कारण देश गम्भीर दुर्घटना से बच गया है । अध्यक्ष बिजुक्छे ने यह भी कहा है कि अब ताजा जनादेश (चुनाव) के लिए सब को इकठ्ठा होना चाहिए ।
अध्यक्ष बिजुक्छे ने कहा है– ‘प्रधानमन्त्री द्वारा संसद् बिघटन कर आम चुनाव के लिए जो घोषणा हुई है, उससे देश को संकट से बचाया है । अगर किसी भी राजनीतिक पार्टी में विभाजन आती है तो नयां पार्टी बन सकती है । लेकिन देश में विभाजन आएगी तो क्या करें ? इस वक्त प्रधानमन्त्री ओली ने पार्टी के बदले देश को विभाजन होने से रोक लिया है ।’
अध्यक्ष बिजुक्छे ने दावा किया है कि संकट की अवस्था सम्पूर्ण रुप में समाप्त नहीं हुआ है । उन्होंने आगे कहा– ‘आगामी दिनों में फिर भी चलखेल होने की संभावना है । उसकी ओर आम जनता को सचेत रना चाहिए ।’

