Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्धारित समय में चुनाव होगा और हम लोगों को दो–तिहाई मत प्राप्त होगाः प्रधानमंत्री ओली

 
केपीशर्मा ओली/फाईल तस्वीर

काठमांडू, २२ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने दावा किया है कि निर्धारित समय आगामी बैशाख १७ और २७ गते देश में आमनिर्वाचन होनेवाला है, इसमें आशंका करने की कोई भी जरुरत नहीं है । उन्होंने यह भी दावा किया कि इस चुनाव में नेकपा को दो–तिहाई मत प्राप्त होनेवाला है ।
अपने समूह द्वारा आयोजित केन्द्रीय समिति बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि अदालत द्वारा संसद् पुनस्र्थापना होनेवाली है, ऐसी भ्रम में ना रहे । चुनाव होगा और हमारी पार्टी को ५० लाख समानुपातिक मत के साथ दो–तिहाई बहुमत भी प्राप्त होगा ।’
इसीतरह ओली समूह के बैठक द्वारा ११९९ सदस्यीय महाधिवेशन आयोजक कमिटी भी घोषणा की गई है । अपने पक्षधर केन्द्रीय सदस्य सहभागी बैठक में प्रधानमन्त्री ओली पार्टी महाधिवेशन के लिए महाधिवेशन आयोजटक कमिटी घोषणा किया है ।
आज के दिन नेकपा (एकीकृत पार्टी में) में कूल ४४६ सदस्यीय केन्द्रीय कमिटी है । घोषित विवरण अनुसार तत्काल ५५६ सदस्य नियुक्त किया जाएगा । कहा गया है कि बांकी १९७ सदस्य कुछ समय के बाद नियुक्त किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com