Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संसद् बिघटन विरुद्ध जनता समाजवादी पार्टी द्वारा आन्दोलन घोषणा

 

काठमांडू, २२ दिसम्बर । संसद् बिघटन के विरुद्ध जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) आन्दोलन घोषणा किया है । आज मंगलबार सम्पन्न पार्टी केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक द्वारा सार्वजनिक निर्णय अनुसार पौष ८ गते से १२ गते तक के लिए प्रथम चरण का आन्दोलन किया जाएगा ।
घोषित कार्यक्रम अनुसार पौष ८ गते सभी जिला सदरमुकाम में प्रदर्शन किया जाएगा और १० गते सभी जिला सदरमुकाम में राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्रीका पुतला दहन किया जाएगा । इसीतरह ११ गते सभी जिला सदरमुकाम में मसाल जुलस प्रदर्शन और १२ गते काठमांडू केन्द्रीत आन्दोलन का कार्यक्रम है ।
जसपा ने यह भी निर्णय किया है कि संसद् जीवित ही है, इसीलिए सभामुख को संसद् अधिवेशन आह्वान के लिए आग्रह भी की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *