प्रधानमन्त्री ओली नयां मन्त्री नियुक्ति की तैयारी में, मन्त्रिपरिषद् बैठक आज शाम

काठमांडू, २५ दिसम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली नयां मन्त्री नयुक्ति की तैयारी में लगे हैं । इसके लिए आज शाम ६ बजे मन्त्रिपरिषद् बैठक बुलाया गया है । प्रधानमन्त्री के प्रेस सल्लाहकार सूर्य थापा ने कहा कि प्रचण्ड–माधव समूह से आबद्ध कुछ मन्त्रियों ने पद से इस्तिफा देने के कारण मन्त्रालय खाली पड़ा है, खाली मंत्रालय के लिए कुछ मन्त्रियों की नियुक्ति भी हो सकती है ।
स्मरणीय है, प्रधानमंत्री केपीशर्मा ओली ने प्रतिनिधिसभा (संसद्) बिघटन करने के बाद प्रचण्ड–माधव समूह में रहे मन्त्री घनश्याम भुसाल, गिरिराजमणि पोखरेल, योगेश भट्टराई, वर्षमान पुन, शक्रि बस्नेत, रामेश्वर राय यादव और बिना मगर ने अपने पद से इस्तिफा दिया था । उन लोगों की जगह ओली समूह के ही नयां व्यक्तियों को नियुक्त करने की तैयारी है ।

