Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् यादव द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण

 

वीरगञ्ज २५ दिसम्बर । पर्सा जिला पर्सागढी नगरपालिका वडा नम्बर ५ पँचरुखी स्थित नेपाल राष्ट्रिय आधारभूत विद्यालय के कक्षा ८ में अध्ययनरत २७ छात्राओं को साइकिल वितरण की गई है । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित प्रतिनिधिसभा सदस्य प्रदीप यादव ने उन लोगों को साइकिल वितरण किया । साइकिल के लिए पर्सागढी नगरपालिका वडा नम्बर ५ के अध्यक्ष असलम आलम ने आर्थिक सहयोग किया है । इस स्कूल में कक्षा ८ तक अध्ययन होता है । सांसद् यादव ने कहा है कि अब इस स्कूल को कक्षा १२ तक बिस्तार करने की जरुरत है ।
इसीतरह सांसद् यादव ने पँचरुखी में ही निर्मित एक प्रसुतिगृह का भी उद्घाटन किया है । सामुदायिक विकास कार्यक्रम अन्तर्गत सिडिपि नामक संस्था की ३२ लाख आर्थिक सहयोग में यह प्रसुतिगृह निर्माण हुआ है । स्वास्थ्य चौकी उद्घाटन करते हुए सांसद् यादव ने प्रोत्साहन स्वरुप ७ स्वास्थ्य स्वयमसेविका को एक–एक सेट मोवाइल, छाता और टर्चलाइट वितरण किया है ।

यह भी पढें   सोेने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी


जनता समाजवादी पार्टीका युवा नेता तबरेज अहमद के अनुसार इसी कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य भीमा यादव की आर्थिक सहयोग विद्यालय परिसर में निर्मित सरस्वती मन्दिर का भी उद्घान किया गया । कार्यक्रम में प्रदेशसभा सदस्य करिमा बेगम, जसपा नेता रामनरेश यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम अशीश यादव जैसे व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com