प्रधानमन्त्री ओली विदेशी शक्तियों से प्रभावित हैंः डा. महत

काठमांडू, २८ दिसम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्व मंत्री डा. प्रकशशरण महत ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली विदेशी शक्तियों से प्रभावित हैं । डा. महत को मानना है कि प्रधानमन्त्री ओली अपनी राजनीतिक शक्ति का स्रोत विदेशी को ही मानते हैं ।
संसद् विघटन के विरुद्ध सोमबार काठमाडौं निर्वाचन क्षेत्र नं. ५ में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता महत ने कहा– ‘सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) और प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली अपनी शक्ति का स्रोत विदेशी को ही मानते हैं । कभी भारत से ‘रअ’ प्रमुख आते हैं तो कभी चीन से रक्षामंत्री आते हैं ।’
डा. महत ने दावा किया है कि वे लोग यहां के सत्ताधारी दल किस के पक्ष में हैं, वह जानने के लिए आते हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘हम लोगों ने भारत और चीन दोनों देशों के साथ आंख में आंख मिलाकर बात किया है, नेपाल की आवश्यकता और स्वार्थ के लिए अडान लिया है । लेकिन ओली सरकार जनता के सामने राष्ट्रीयता की बात करती है, जहां बोलना चाहिए, वहां चुप रहती है ।’
काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. ५ से निर्वाचित सांसद् तथा उपप्रधानमन्त्री ईश्वर पोखरेल के प्रति भी डा. महत ने आक्रोश व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि पोखरेल कोभीड–१९ से सिर्जित महामारी में भी भ्रष्टाचार में समर्पित रहे, जिसके चलते जनता निराश हैं ।

