Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निर्मला हत्याकांड में निलम्बित एसपी डिल्लीराज बिष्ट की पुनर्बहाली का निर्णय

 

काठमाडौं ।

सरकार ने निर्मला हत्या प्रकरण में बर्खास्त हुए तत्कालीन कञ्चनपुर प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक (एसपी) डिल्लीराज विष्ट को फिर से  सेवा में वापस लाने का  निर्णय किया है ।

बुधबार हुए में विष्ट को दो वर्ष पहले किए गए  कारबाही को बदर करते हुए पुनर्बहाली करने का निर्णय किया गया है ।

प्रहरी महानिरीक्षक समेत टोली द्वारा स्थलगत अध्ययन ककरने पर कर्मचारी से चरम लापरबाही और गैरव्यवसायिक कार्य होने के कारण  विष्ट और प्रहरी निरीक्षक जगदिश भट्ट को ८ कात्तिक २०७५ में बर्खास्त किया गया था।

यह भी पढें   शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है

इससे पहले प्रकरण में निलम्बित हुए केन्द्रीय अनुसन्धान ब्युरो (सीआईबी) के तत्कालीन डीएसपी अंगुर जिसी  सेवा में वापस हो चुके हैं ।

११ साउन २०७५ में कञ्चनपुर में बालिका निर्मला पन्त की बलात्कार के बाद हत्या ककी गई थी । प्रकरण के अनुसन्धान में प्रहरी पर लापरबाही का आरोप लगा था ।

प्रहरी अधिकृतों के विरुद्ध यातना और प्रमाण नष्ट करने के आरोप में जिला अदालत, कञ्चनपुर में मुद्दा भी डाला गया था । पर, अदालत ने प्रहरी के पक्ष में फैसला किया था । उसके बाद कारबाही में निलम्बित हुए अधिकृतों की पुनर्बहाली होने लगी ।

यह भी पढें   नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी ने शुरू किया दो महीने का ‘राष्ट्रीय जागरण अभियान’, संविधान और गणतंत्र की रक्षा पर जोर

प्रकरण के आरोपी आजतक पकडे नहीं गए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com