नेकपा विवादः प्रदेश नं. २ में संसदीय दल के नेता में महतो चयन

जनकपुरधाम, ५ जनवरी । संसद् बिघटन संबंधी विषयों को लेकर केन्द्र में सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) विभाजित है । इसका असर प्रदेश और स्थानीय तह में भी दिखाई दे रही है । इसी क्रम में प्रदेश नं. २ में प्रचण्ड–माधव समूह ने नेकपा संसदीय दल के नेता परिवर्तन किया है ।
इससे पहले प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी अध्यक्ष केपीशर्मा ओली निकट सत्यनारायण मंडल प्रदेश नं. २ में संसदीय दल के नेता थे । लेकिन मंगलबार आयोजित प्रचण्ड–माधव समूह ने मंडल को हटाकर शत्रुधन महतो को संसदीय दल के नेता चयन किया है ।
प्रदेश नं. २ में नेकपा संबंद्ध कूल ३२ सांसद् हैं । इसमें से १८ सांसदों ने मंडल विरुद्ध हस्ताक्षर कर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था । उसके बाद आज आयोजित बैठक में प्रचण्ड–माधव समूह आवद्ध नेताओं ने संसदीय दल के नेता चयन के लिए उम्मीदवारी आह्वान किया, उसमें सिर्फ शत्रुधन महतो ने उम्मीदवारी दिया । जिसके चलते महतो ही निर्विरोध नेता घोषणा किया गया है ।
महतो के पक्ष में बहुमत आर्थत् १९ प्रदेश सांसदों का हस्ताक्षर है ।

