संविधान अनुसार वर्तमान प्रधानमन्त्री को संसद् बिघटन करने का अधिकार नहीं हैः पौडेल

काठमांडू, ५ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र पौडेल ने कहा है कि वर्तमान संविधान में प्रधानमंत्री को संसद् बिघटन करने का कोई भी अधिकार नहीं है । उनका मानना है कि कानूनी और संवैधानिक आधार के बिना ही प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने संसद् बिघटन किया है, जो देश के लिए अनर्थ सिद्ध हो गया है ।
संसद् बिघटन संबंधी विषयों को लेकर मंगलबार जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) द्वारा काठमांडू में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता पौडेल ने कहा– ‘संविधान अनुसार बहुमत प्राप्त प्रधानमन्त्री को संसद् बिघटन करने का कोई भी अधिकार नहीं है । लोकतान्त्रिक लडाइँ में हम लोगों ने जो भुगतना पड़ा है, उस को देखकर ही प्रधानमन्त्री को विशेष अधिकार नहीं दिया गया है । अगर आवश्यक है तो इसके संबंध में मैं अदालत में उपस्थित होकर बहस कर सकता हूँ ।’
नेता पौडेल ने यह भी कहा है कि प्रधानमन्त्री द्वारा जो असंवैधानिक कदम हुआ है, अब अदालत की ओर उसमें करेक्सन होना चाहिए । उन्होंने कहा– ‘इस गलती को सम्मानित अदालत की ओर से करेक्सन होना चाहिए, संसद् को पुनस्र्थापना करना चाहिए ।’

