Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव अधिकार तथा शान्ति समाज में नई कार्य समिति का चयन

 

नेपालगन्ज÷(बाँके) पवन जायसवाल ।

बाँके जिला के नेपालगन्ज में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज, बाँके जिला शाखा नेपालगन्ज का पौष १८ गते शनिवार को सर्वसम्मत से अधिवक्ता प्रभाकर भट्टराई के नेतृत्व में नई कार्य समिति का चयन किया गया है ।
मानव अधिकार तथा शान्ति समाज, बाँके जिला शाखा के उपाध्यक्ष में प्रेमकुमार शर्मा, सचिव में देवेन्द्र नाथ शुक्ला, कोषाध्यक्ष में मोहम्मद जहीरुल हक जीनू, और सह–सचिव में अल्पना कुमारी गुप्ता का चयन किया गया है ।
इसी तरह सदस्यों में यशोदा नेपाली, नमिता श्रेष्ठ, संदीप कश्यप, जगदम्बा प्रसाद पाठक, घनश्याम कुमार वैश्य और नीलम शर्मा का चयन किया गया है ।

यह भी पढें   गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे


नव निर्वाचित कार्य समिति ने बैठक बैठककर थप चार लोग अन्य सदस्यों को मनोनयन करके कार्य समिति को पूर्णता मिला है । मनोनित हुये सदस्यों में चन्दा सिंह कसेरा, मेघबहादुर बिष्ट, सावित्री बि क.और गोमा आचार्य रही है ।
समाज के पूर्व सभापति एवं उपाध्यक्ष समेत रहें निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गुप्ता ने निर्वाचन सम्पन्न कराया था ।
वह अधिवेशन कृष्णादेबी पाण्डेय की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिवक्ता तथा पूर्व मेयर बिजय कुमार गुप्त के प्रम्ख अतिथ्यि में सम्पन्न हुआ था । आजीवन सदस्य रमेशचन्द्र कुमाल ने स्वागत मन्तब्य व्यक्त किया था कार्यक्रम की सञ्चालन पूर्व सचिव बिष्णु लाल कुमाल ने किया था वह कार्यक्रम में मानव अधिकार तथा शान्ति समाज केन्द्रीय प्रतिनिधि महासचिव सुशील बस्नेत की सहभागिता रही थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com