नेपालगंज मे १३ वाँ हनुमान जयन्ती महोत्सव ।
२६,अप्रिल,नेपालगन्ज ,पवन जायसवाल
बाँके जिला के नेपालगन्ज शहर में १३ वाँ हनुमान जयन्ती महोत्सव बिभिन्न कार्यक्रमों करके भव्य रुप से मनाया गया । महोत्सव बैशाख १० गते मंगलबार के दिन से शुरु हुआ था महोत्सव के अन्तिम दिन नेपालगन्ज हनुमन्त गौशाला से बिहिबार सुबह शुरु हुआ शोभा यात्रा नेपालगन्ज के सुर्खेत रोड, बीरेन्द्रचौक, घरवारीटोल, सदरलाइन त्रिभुवन चौक होते हुयें टण्डन राइस मील के प्रागण में पहुँचकर रामयण पाठ में परिणत हुआ था ।
बाँके जिला में रहा श्री सुन्दर काण्ड मित्र मण्डल के आयोजन में तथा हनुमान गढी मन्दिर संचालन तथा व्यवस्थापन समिति का सहकार्य में शुरु हुआ महोत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम भी हुआ था ।
शोभा यात्रा में बिभिन्न बाजा गाजा के साथ धार्मिक झाकी, निशान प्रर्दशन किया गया था । १३ वाँ हनुमान जयन्ती महोत्सव के शोभा यात्रा में बाके, बर्दिया, दाङ, सुर्खेत तथा पडोसी मित्र राष्ट्र भारत से हजारों के संख्या की सहभागिता रही । 
महोत्सव में एक सौ ५१ किलो लड्डु का भोग हनुमान जी को लगाया गया था । जयन्ती के अवसर पर दिनभर सुन्दर काण्ड पाठ तथा भजन किर्तन भी हो रहा था मित्र मण्डल बाके जिला के अध्यक्ष बिनोद कुमार राठी ने बताया ।
मंगलबार से शुरु हुआ महोत्सव में भजन किर्तन और कुमारी हेमलता अरोडा एवं ओम प्रकाश अरोडा भारत कोटा मोन्टी नटराजन दिल्ली के टोली ने बिशेष कार्यक्रम भी किया अध्यक्ष राठी ने जानकारी दिया ।

