Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आदिवासी जनजाति पत्रकार संघ मे महिला को नेतृत्व मिला ।

 

21नेपालगन्ज, पवन जायसवाल
नेपाल आदिवासी जनजाति पत्रकार संघ (अनिज)  मे पहली बार  बाँके जिला में बहुमत के साथ महिला को नेतृत्व मिला ।
बैशाख १५ गते आइतवार के दिन हुआ दुसरा जिला अधिवेशन मे सर्वसम्मति से उमा थापा मगर को अध्यक्ष पद में चयन किया गया । सर्वसम्मति से ९ सदस्यीय कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी महिला ही रही है ।
इसी तरह संघ के उपाध्यक्ष पद में शोभा गुरुड, सचिव पद में प्रेरणा तामाङ और कोषाध्यक्ष पद में विमला चौधरी चयन हुइृ है । सहसचिव में भगतराम थारु को चयन किया गया अध्यक्ष थापा ने बतायी ।
नव चयन हुये कार्यसमिति के सदस्यों में विशाल रानामगर, कृष्ण चौधरी, समीरमान श्रेष्ठ और क्षितिजा जीएम रही है ।
इसी तरह अनिज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष में एकराज चौधरी के प्रतिनिधित्व में सम्पन्न हुआ अधिवेशन ने निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर सिंह थारु और दीपा आले को केन्द्रीय प्रतिनिधि चयन किया गया है ।
3अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में  नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके शाखा के अध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाई, निर्वतमान अध्यक्ष झलक गैरे, पूर्व अध्यक्ष नीरज गौतम, हेमन्त कर्माचार्य, नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ बाँके के अध्यक्ष डम्मर थापामगर आदि लोगों ने अपना–अपना विचारों को रक्खा ।
इसी तरह अनिज के अध्यक्ष ठाकुर सिंह थारु के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ नेपाल आदिवासी जनजाति पत्रकार संघ(अनिज) के अधिबेशन कार्यक्रम में प्रेस चौतारी बाँके के अध्यक्ष भेषराज बस्नेत, क्षेत्रीय सञ्चार स्रोत केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख नीरज पोखरेल आदि लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *