Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तत्काल पार्टी कमिटी पुर्नगठन के लिए अध्यक्ष ओली ने दिया निर्देशन

 
केपीशर्मा ओली, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १९ जनवरी । नेकपा (ओली) समूह के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पार्टी कमिटी तत्काल पुनर्गठन के लिए निर्देशन दिया है । अपने समूह निकट नेकपा नुवाकोट द्वारा काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष ओली ने कहा कि अब सभी जिला, जन वर्गीय संगठन और मातहत में रहे कमिटी को पुनर्गठना किया करना होगा ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि प्रतिनिधिसभा बिघटन हो चुका है और चुनावी मिति भी तय है, इसके लिए जनस्तर में पहुँचकर काम करना होगा । उन्होंने आगे कहा– ‘प्रतिनिधिसभा पुनस्र्थापना होगी और चुनाव होने की संभावना नहीं है, ऐसी भ्रम में ना रहे । ‘जनता की बहुदलीय जनवाद’ की मूलमर्म को आत्मसाथ करते हुए अब आगे बढना होगा ।’
प्रचण्ड–माधव समूह के प्रति संकेत करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा कि कुछ व्यक्ति हिंसात्मक आन्दोलन के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हम लोग हिंसा में विश्वास नहीं करते हैं, जनता में विश्वास करते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *