अब देश में आर्थिक गतिविधि प्रभावकारी होनेवाला हैः दुगड
काठमांडू, १९ जनवरी । प्रधानममन्त्री केपीशर्मा ओली के विशेष आर्थिक सल्लाहकार एवं पूर्व राज्यमन्त्री मोतिलाल दुगड ने कहा है कि अब देश में आर्थिक गतिविधि प्रभाकारी होनेवाला है । उन्होंने कहा है कि अब सम्पूर्ण वित्तिय एवं आर्थिक संस्थाओं को प्रभावकारी बनाया जाएगा । सिंहदरबार स्थित प्रधानमन्त्री कार्यालय में आज मंगलबार पदबहाली करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
सल्लाहकार दुगड ने कहा कि विभिन्न मन्त्रालय एवं संस्थाओं के साथ विचार–विमर्श कर देश को आर्थिक रुप में सम्पन्न बनाने के लिए प्रधानमन्त्री को सुझाव दिया जाएगा । उन्होंने आगे कहा– ‘देश में लगानी अभिवृद्धि, व्यापार में हो रहे घाटा में न्यूनीकरण के लिए काम किया जाएगा । सही बजट विनियोजन, खर्च क्षमता में अभिवृद्धि करना और बजट फ्रिज होने से रोकना मेरी प्राथमिकता है ।’

