Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नवलपरासी पुलिस ने अबैध भारतीय समान सौपा महेशपुर भंसार को

 


संजय कुशवाहा / नवलपरासी ८ माघ । पश्चिम नवलपरासी के बिभिन्न सीमा क्षेत्र से २४ लाख ७१ हजार ७ सय मुल्य बराबर के अबैध भारतीय सामान पुलिस ने बरामद करके भंसार को सौपा ।

बृहस्पतिवार भारत से नेपाल अवैध रुप मे भंसार छल करके छिपा कर लारहे २२५ थान डिजल पिस्टन ईलाका पुलिस कार्यालय बर्दघाट द्वारा खटाये गये पुलिस टीम ने बर्दघाट नगरपालिका वार्ड नं. ४ टिसिन चौराहे से उक्त सामान को बरामद किये है ।
उक्त डिजल पिस्टन का प्रति थान १० हजार के दर से २२५ थान का लगभग २२ लाख ५० हजार मुल्य का है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 अक्टुबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

इसी क्रम मे भारत से नेपाल तर्फ अवैध रुप मे भंसार छली करके ला रहे लगभग अन्दाजी १ लाख ७६ हजार ७ सय मुल्य बराबर के चिनि, कपडा, चामल, बिस्कुट, सर्फ, तेल लगायत के बिभिन्न सामान जिला पुलिस कार्यालय से खटायी गयी पुलिस टीम ने रामग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर ७ उजैनी से उक्त सामान बरामद किये ।

इसी क्रम मे भारत से नेपाल तर्फ अवैध रुप मे लारहे करिब ४ हजार ५ सय मुल्य बराबर के चार कार्टुन एवं दो बोरे मे अन्दाजी लगभग २५० किलो ग्राम जिबित मछलियों को भी जिला पुलिस कार्यालय द्वारा खटायी गयी टीम ने रामग्राम नगरपालिका वार्ड नं. १० मन्जरिया से बरामद किये है ।

यह भी पढें   राप्रपा चुनाव में उम्मीदवार तक नहीं मिलने की स्थिति में पहुँच गई हैः नेता थापा

मछलियों को प्रक्रिया पुरा करके स्थानीय भलाभद्र, पशुक्वारेन्टीन चेकपोस्ट के प्रतिनिधि,पत्रकार लगातार के रोहबर मे नष्ट किया गया तथा और बरामद किये गये सामान को आवश्यक कार्यवाही के लिए महेशपुर भंसार कार्यालय को सौपे जाने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय पश्चिम नवलपरासी ने दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com