Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

”नेपाल एक दोस्ताना पड़ोसी के रुख की सराहना करता है।”: प्रधानमंत्री ओली

 

भारत जिस वक्त अपने देशों के लोगों को बृहत स्तर पर कोरोना वैक्सिन लगा रहा है उस वक्त वह अपने पडोसी को भी वैक्सिन अनुदान स्वरुप प्रदान कर रहा है । इसी क्रम में कल नेपाल को भी दस लाख टीके भेजे गए हैं । इस अवसर पर केपी ओली ने गुरुवार ट्विटर पर कहा, ”ऐसे अहम समय पर जब भारत ने अपने लोगों के लिए टीकाकरण की शुरुआत की है, नेपाल को 10 लाख टीके के उदार अनुदान के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी जी, सरकार और भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं।” अगले ट्वीट में ओली ने लिखा, ”नेपाल एक दोस्ताना पड़ोसी के रुख की सराहना करता है।”

यह भी पढें   रोल्पा जीप दुर्घटना में मृत्यु होने वाली की संख्या पहुँची २०

I thank Prime Minister Shri @narendramodi ji as well as the Government and people of India for the generous grant of one million doses of COVID vaccine to Nepal at this critical time when India is rolling out vaccination for it’s own people. pic.twitter.com/uO7qQpLiSx

— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) January 21, 2021
Nepal appreciates this gesture from a friendly neighbour.

— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) January 21, 2021
भारत ने सहायता अनुदान और पड़ोस पहले नीति के तहत गुरुवार को कोविड-19 के टीके की खेप बांग्लादेश और नेपाल को भेजी। इससे एक दिन पहले भूटान और मालदीव को कोविड टीके की खेप भेजी गई थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टीके की खेप पहुंचने का चित्र ट्विटर पर साझा किया। कोविशिल्ड टीके की 20 लाख खुराक बांग्लादेश और 10 लाख खुराक नेपाल को भेजी गई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *