आज हो रहा है काठमांडू में प्रचण्ड–माधव समूह का शक्ति प्रदर्शन

काठमांडू, २२ जनवरी । संसद् बिघटन विरुद्ध नेकपा (प्रचण्ड–माधव) समूह की ओर से आज काठमांडू में प्रदर्शन होने जा रहा है । संसद् बिघटन को असंवैधानिक कदम मानते हुए प्रदर्शन में उतरनेवाले समूह का कहना है कि प्रदर्शन में १ लाख से भी अधिक पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जनता की सहभागिता रहनेवाली है ।
प्रदर्शन ११ बजे से काठमांडू और ललितपुर के विभिन्न स्थानों से शुरु होनेवाला है । जुलुश भृकुटी मंडप में पहुचकर कोणसभा में परिणत होनेवाला है । भेला को प्रचण्ड–माधव समूह के पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, माधव कुमार नेपाल जैसे शीर्ष नेता सम्बोधन करने जा रहे हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार जुलुश माइतीघर, डिल्लीबजार, लैनचौर, त्रिपुरेश्वर, कुपण्डोल, प्रदर्शनीमार्ग, त्रिचन्द्र कॉलेज, शान्तिबाटिका जैसे स्थानों से निकलनेवाली है । माइतीघर से निकलनेवाला जुलुश का नेतृत्व गणेश शाह, गिरिराजमणि पोखरेल, मातृका यादव, लीलामणि पोखरेल, हरिबोल गजुरेल, पेशल खतिवडा जैसे नेता करेंगे । इसीतरह डिल्लीबजार से निकलनेवाला जुलुश का नेतृत्व वर्षमान पुन और वेदुराम भुसाल, लैनचौर से निकलनेवाला जुलुश का नेतृत्व भीम रावल, शक्तिबहादुर बस्नेत, नन्दकुमार प्रसाईं, त्रिपुरेश्वर से निकलनेवाला जुलुश का नेतृत्व देवेन्द्र पौडेल, युवराज ज्ञवाली, सुरेन्द्र पाण्डे, कुपण्डोल से निकलनेवाला जुलुस का नेतृत्व कृष्णबहादुर महरा, पम्फा भुसाल, रघुजी पन्त, नन्दकुमार थापा करनेवाले हैं ।
इसीतरह प्रदर्शनी मार्ग से निकलनेवाला जुलुस का नेतृत्व घनश्याम भुसाल और जनार्दन शर्मा, शान्तिवाटिका से निकलनेवाला जुलुश का नेतृत्व नारायणकाजी श्रेष्ठ और योगेश भट्टराई, त्रिचन्द्र कॉलेज से निकलनेवाला जुलुश का नेतृत्व देव गुरुङ, हितमान शाक्य, रामकुमारी झाँक्री और लेखनाथ न्यौपाने, वासल्मकी कैम्पस से निकलनेवाला जुलुस का नेतृत्व अमृत बोहोरा, मुकुन्द न्यौपाने और विष्णुपुकार श्रेष्ठ करनेवाले है । जुलुश रत्पार्क में इकठ्ठा होकर बागबजा, पुतलीसडक, प्रदर्शनमार्ग, भद्रकाली, शहीदगेट भोटाहिटी पुराना बसपार्क होते हुए भृकृटीमण्डप पहुँचकर सभा में परिणत होनेवाला है ।

