वैशाख में चुनाव संभव नहीं है, तीसरे जनआन्दोलन की आवश्यकताः डा. भट्टराई

बुवटल, २२ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि सरकार द्वारा घोषित मिति वैशाख में चुनाव होनेवाला नहीं है । उन्होंने कहा कि परिस्थिति अनुसार तीसरे जनआन्दोलन की आवश्यकता भी हो सकती है । प्रेस नेपाल द्वारा शुक्रबार बुटवल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया ।
डा. भट्टराई ने कहा है कि वर्तमान व्यवस्था के प्रति प्रधानमन्त्री ओली का विश्वास नहीं है । उनका मानना है कि प्रधानमन्त्री ओलीसंघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र नहीं चाहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमन्त्री ओली में निरंकुश शासक बनने की माइण्ड सेट है, जिसके चलते उन्होंने संसद् बिघटन किया है । डा. भट्टराई ने आगे कहा– ‘चुनाव के लिए नहीं, व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए उन्होंने संसद् बिघटन किया है, निरंकुश शासक बनने के लिए चुनाव घोषणा किया है । उनकी माइण्ड सेट ही गलत आचरण और चरम महत्वाकांक्षा ने भरा है ।’
डा. भट्टराई ने कहा है कि प्रधानमन्त्री की ओर से संसद् बिघटन की जो गल्ती हुई है, सर्वोच्च अदालत से पुनस्र्थापना होनी चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर सर्वोच्च अदालत से संसद् पुनस्र्थापना नहीं होगी तो तीसरे जनआन्दोलन करना पड़ेगा, उसके बल पर ही संसद् पुनस्र्थापना हो सकती है । उन्होंने कहा कि दुसरे जनआन्दोलन से भी उच्च कोटी के तीसरा जनआन्दोलन होना चाहिए, वही आन्दोलन ही संसद् पुनस्र्थापना कर सकती है ।

