प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत

काठमांडू, २२ जनवरी । प्रदेश नं. ३ के मुख्यमन्त्री डोरमणि पौडेल विरुद्ध प्रदेशसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश हुआ है । शुक्रबार आयोजित प्रदेश सभा बैठक में नेकपा प्रचण्ड–माधव समूह के सांसद् तथा पूर्व उद्योग, वन वातावरण तथा पर्यटन मन्त्री अरुण नेपाल ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है ।
पंजीकृत अविश्वास प्रस्ताव में कहा है कि ३ साल की अवधि में मुख्यमन्त्री पौडेल ने जनता के पक्ष में अपेक्षाकृत कोई काम नहीं किया है और कोरोना महामारी के समय में भी मुख्यमन्त्री की भूमिका कमजोर दिखाई दी । प्रस्तावित अविश्वास के साथ साथ प्रदेशसभा को यह भी जानकारी दी गई है कि नेकपा संसदीय दल के नेता से मुख्यमन्त्री पौडेल को हटाकर अष्टलक्ष्मी शाक्य को संसदीय दल के नेता बना दी गई है ।
संसद् में अविश्वास प्रस्ताव पेश होते ही प्रदेश सभा बैठक आज के लिए अंत हुआ है । आगमी बैठक माघ १९ गते के लिए यह है ।

