प्रेमिका को गोली मार कर हत्या करनेवाले व्यक्ति १० साल के बाद गिरफ्तार
काठमांडू, २२ जनवरी । अपनी प्रेमिका को गोली मार कर हत्या करनेवाले व्यक्ति को नेपाल पुलिस ने १० साल के बाद गिरफ्तार किया है । १० साल पहले अर्थात् वि.सं. २०६७ साल में प्रेमिका के साथ हुए विवाद के दौरान गोली मारनेवाले कुमुङहाङ लिम्बु को काठमांडू पुलिस ने टोखा से गिरफ्तार किया है । लिम्बु पाँचथर स्थायी निवासी हैं । कानूनी कारवाही के लिए लिम्बु को पाँचथर भेजने की तैयारी पुलिस ने की है ।

